Ticker

6/recent/ticker-posts

पैसे की लालच में कर डाली ट्रक चालक की हत्या, सैनी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार...

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में सैनी कोतवाली क्षेत्र के महेशपुर गनपा के पास चार दिनो पूर्व जंगल में एक लाश मिली थी जिसकी शिनाख्त समर बहादुर पुत्र पृथ्वी पाल निवासी बदलापुर जौनपुर के रूप में हुयी थी मृतक के परिजनो ने इसी थाना क्षेत्र के रामसागर के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी रामसागर और उनके साथी पिन्टू को गिरफ्तार कर जब कडाई से पूछताछ किया तो आरोपियो ने हत्या और लूट की कहानी का पर्दा उठा दिया है, पुलिस ने पकडे गये दोनो आरोपियो को जेल भेज दिया है, ट्रक चालक के हत्याकांड का खुलासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान किया गया है ।
जानकारी के मुताबिक समर बहादुर पुत्र पृथ्वी पाल निवासी बदलापुर जौनपुर ट्रक चालक है और उनकी पहचान कौशाम्बी जिले के सैनी कोतवाली अन्तर्गत निहालपुर निवासी रामसागर पुत्र अतर सिंह से हो गयी आरोपी रामसागर ने ट्रक चालक समर बहादुर को झासा दिया कि वह रूपयो को कम समय से दुगना और तीन गुना कर देता है। इसी लालच में समर बहादुर घटना वाले दिन 45 हजार लेकर आया था जिसे दुगना करने का लालच देकर आरोपियो ने बाइक में बिठा लिया और जंगल की ओर ले जाकर आरोपियो ने ट्रक चालक की हत्या कर 45 हजार रूपया लूट लिया पुलिस ने हत्याकांड में दो आरोपियो को गिरफ्तार कर तमंचा कारतूस के साथ साथ लूटी गयी रकम से 16 हजार 500 नगद और लूटे गये रूपयो से खरीदे गये एल्मुनीयिम लाउडस्पीकर, मरकरी लाइट, हॉर्न बरामद कर दोनों आरोपियो को जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments