ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह, प्रदीप कुमार
कौशाम्बी : जनपद में 18 सितम्बर, 2019 को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप गुप्ता ने बुधवार को यमुना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कोशम इनाम (गढ़वा) का भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर एवं तहसीलदार मंझनपुर को बनायी गयी बाढ़ चौकियांे पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय, भोजन, दवा एवं साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने यमुना नदी के निचले इलाकों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को जैन मन्दिर एवं पंचायत घर में विस्थापित करने के निर्देश दिये है। साथ ही साथ उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर रखे जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवो में लेखपालों एवं सेक्रेटरियों को निरन्तर सक्रिय रहने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंनें पुलिस क्षेत्राधिकारियों को संबंधित उपजिलाधिकरियांे के साथ अपने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो ंपर सभी आवश्यक दवाओं की सुनिश्चितता बनाये रखने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ उन्होंने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में निरन्तर चूना छिड़काव एवं फागिंन कराये जाने की भी व्यवस्था हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को बाढ़ से प्रभावित गावों में पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाये रखने का निर्देश दिया हैं। उन्हेाने अधिशाषी अभियंता सिंचाई को बाढ़ से प्रभावित गांव में जल निकासी एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे में खाद्यान की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी मंझनपुर को निर्देशित करते हुए कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामवासियों को एवं पशुओं को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित कर लिया जाये। पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप गुप्ता ने थानाध्यक्ष को निरन्तर भ्रमणशील रहकर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर तहसीलदार मंझनपुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील मंझनपुर में जन शिकायतों सुनने पहुंचे डीएम और एसपी....
कौशाम्बी : जनपद के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील मंझनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की एवं तहसील दिवस में उपस्थित अधिकारियों के द्वारा पिछले समाधान दिवस के निस्तारण की गुणवत्ता का सत्यापन भी कराया। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ करने का निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विन्दुओं में से एक है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र दर्ज कराये गयेे जिसमें से 03 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिये जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए तथा स्थलीय निरीक्षण करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त रूप से टीम बनाकर मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुये प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पीएन चतुर्वेदी, जिला विकास अधिकारी श्री विजय कुमार, उपजिलाधिकारी मंझनपुर श्री सतीश चन्द्र, तहसीलदार मंझनपुर सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0 Comments