ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 19-09-19 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री प्रदीप गुप्ता द्वारा महिला थाना का निरीक्षण किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण व थाने पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
पश्चिम शरीरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार...
कौशाम्बी : जनपद के पुलिस श्री प्रदीप गुप्ता के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में
थाना प0शरीरा पुलिस उ0नि0 श्री गौरव त्रिवेदी मय हमराही पुलिस नें अभियुक्त (1) नरेश सोनकर पुत्र चिल्ला निवासी पूरब शरीरा थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 188/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
सैनी पुलिस ने वांछित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार....
कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप गुप्ता के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में
थाना सैनी पुलिस उ0नि0 श्री आशुतोष द्विवेदी मय हमराही पुलिस नें मु0अ0सं0- 298/19 धारा 307,504,120बी भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त (1) चांद बाबू पुत्र नेतराम निवासी वार्ड नं0- 12 अजुहा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
पुलिस की निरोधात्मक कार्यवाही में 3 अभियुक्तों हुए गिरफ्तार...
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री प्रदीप गुप्ता के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में जनपद कौशाम्बी के साधारण मारपीट और शांति भंग करने के आरोप में थाना मंझनपुर से 01, थाना संरायअकिल से 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
0 Comments