ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस एवं जनता में हेलमेट की जागरूकता लाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने प्रयागराज क्षेत्रवासियों को जागरूक करने के लिए प्रयागराज रिजर्व पुलिस लाइन में हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम मैं जनपद के दो पुलिस कर्मी महिला आरक्षी पूजा ( थाना दारागंज ) आरक्षी आशीष समाधिया ( हाईकोर्ट सुरक्षा ) को चिन्हित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हाथों पुरस्कृत किया गया जिनके द्वारा रोल माडल के तौर पर हेलमेट लगा के यातायात नियमों का पालन किया गया है एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज द्वारा जनपद के अन्य 100 पुलिस कर्मियों को हेलमेट वितरण किया गया ।
आपको बतादें प्रयागराज पुलिस की नई पहल को देखकर प्रयागराज जिले में क्षेत्रवासियों को सीखने का एक अवसर प्रदान हुआ अगर आप घर से बाइक लेकर हाईवे में सफर करते हैं तो हेलमेट जरूर लगाएं ताकि आपके साथ होने वाली अप्रिय एक घटना से आप को बचाया जा सके क्योंकि हेलमेट जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने मीडिया को बताया इस अभियान के तहत प्रयागराज जिले में तैनात हर पुलिसकर्मी को हेलमेट दिया जाएगा साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि सफर करते समय हेलमेट जरूर लगाएं, प्रयागराज पुलिस अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करके प्रयागराज को अपराध मुक्त कर दिया है अब प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की नजर पुलिस विभाग में है ।
0 Comments