Ticker

6/recent/ticker-posts

जल यात्रा के साथ हुई देवी प्रतिमाओं की स्थापना, सैकड़ों भक्तों ने लिया हिस्सा....

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मउरानीपुर में इस समय पूरे देश मे नव रात्रि जागरण का पर्व प्रारम्भ हो गया है और सभी जगह पर पंडाल लगाकर देवी प्रतिमाएं विराजमान की जाती है और नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान किये जाते है !
इसी तरह आज नव रात्रि के प्रथम दिवस झाँसी जनपद के एरच नगर मे कई जगहों पर देवी प्रतिमाएं विराजमान की गई सर्व प्रथम जल यात्रा निकाली गई यह जलयात्र पुरानी नगर पंचायत से प्रारम्भ होकर मैन बाजार होते हुये माड़िया महादेव मंदिर वेतवा नदी पहुंची, जहां पर वेतवा नदी से कलशो मे जल भरा गया एवं वेतवा मइया की पूजा अर्चना की गई ।
वहीं से जल भरकर यात्रा बापस आकर देवी पंडाल मे समाप्त की गई, और पूजा अर्चना कर के देवी प्रतिमा विराजमान की गई, अब नौ दिनों तक इन प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की जायेगी, साथ ही धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे ।

इस सोभा यात्रा मे सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक कुमार दुवे, अमित सचान, बल्लू बिदुआ, मोदी राजपूत, उपेंद्र बाजपेई, अभिषेक गुप्ता, शैलेन्द्र दुवे, रमाकांत सोनी, दीपक राय, कुलदीप कुशवाहा, राहुल,अवधेश कस्वार, शशि प्रभा, आकांक्षा कस्तवार आदि सैकड़ो लोग शामिल हुए ।

झांसी जनपद में अन्ना जानवरों से किसान हुए परेशान....

झांसी : जनपद में अन्ना पशुओं से परेशान किसानों ने आज एक नई मुहिम छेड़ दी, जिसको लेकर किसान लगभग आधा सैकड़ा गाय लेकर शाहजहांपुर क्षेत्र से मोंठ क्षेत्र की ओर आने लगे तभी सूचना मिलते ही क्षेत्र के किसानों ने पहुंचकर बीच में सभी गायों को रोक लिया, जिसके बाद समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया इसके बाद समस्या बढ़ते देख प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचना मिली आपस में विवाद की स्थिति पैदा ना हो जिसको देखते हुए मोठ पुलिस भी मौके पर पहुंची वही मोंठ के किसानों का आरोप है कि शाहजहांपुर पुलिस के साथ यह गाय किसान लेकर आए हैं ।

वही यह गाय भरोसा ओवर ब्रिज पर दोनों ओर के किसानों ने रोक लिया उसके बाद घंटों जाम की स्थिति बनी रही उसके बाद सूचना मिलने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी लगभग तीन घंटे बीतने के बाद मौके पर पहुंचे लेकिन ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है कि शासन द्वारा लगातार गौशाला से लेकर तमाम बड़े-बड़े मंचों से दावे किए जा रहे हैं लेकिन इन दावों की हकीकत यहां किसानों से पूछी जाए तो कुछ और ही है जहां सवाल यह नहीं है कि गायों को किसान इधर से उधर कर रहे थे सवाल यह है कि इन 3 घंटों के बीच लगभग गाय दोनों किसानों के बीच धूप भूख और प्यास से तड़पती रही फिलहाल में इन गायों का क्या कसूर था जो गाय दोनों किसानों के विवाद के बीच यह सब झेल रही थी फिलहाल में काफी देर बाद मोठ खंड विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी गायों को पास के एक गांव में गौशाला में रखने की व्यवस्था की उसके बाद कहीं जाकर लोगों की समस्याओं का निदान हो सका है ।

Post a Comment

0 Comments