रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर के मुहल्ला दमेले चौक निवासी चंपा देवी पत्नी गौरीशंकर कुशवाहा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सोमवार की दोपहर 12 बजे जब में घर पर थी तभी मेरे पड़ोसी बल्लू, राजोले पुत्र लालाराम पुत्र माते सीमा पत्नी लाला राम मीरा पत्नी बल्लू लाढकुँवर पत्नी राजोले एक राह होकर मेरे मकान पर जबरन कब्जा करने लगे मेने मना किया कि अभी बटवारा नही हुआ जिसको लेकर वह गाड़ी गलौज करते हुए मेरी मारपीट करने लगे जिसको लेकर मुहल्ले के कई लोगो ने उक्त घटना को देखा इसी को लेकर में अपने पति को कोतवाली पहुँची तो मुझे वहाँ से भगा दिया गया।मेरी रिपोर्ट दर्ज नही की प्रार्थना पत्र में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग किया ।
प्रधान मंत्री आवास योजना में भी पात्र गरीब को नही मिल सका आवास....

झांसी : मऊरानीपुर में तहसील के नगर पंचायत रानीपुर में एक गरीब व्यक्ति पिछले कई सालों से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भटक रहा है। सारी पात्रता है पूरी होने के बावजूद भी उसे अभी तक आवास आवंटित नहीं किया गया है। ओमप्रकाश तिवारी निवासी मोहल्ला सिरधरपुरा ने बताया कि उसकी पत्नी का सूची में नाम होने के बावजूद भी वह कई ऑफिस के चक्कर लगा चुका है। मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई है। अभी हाल ही में हुई तेज मूसलाधार बारिश के चलते वह जिस कच्चे मकान में रहता था। वह भी पूरी तरह से ढह गया है। अब बच्चों और उसके रहने के लिए मकान नहीं है। अधिकारियों द्वारा कई बार फोन करके उसे आश्वासन दिया गया कि आपका काम होने वाला है। मगर आज तक उसे सिर्फ आश्वासन ही प्राप्त हुआ है। वह हताश होकर अपनी किस्मत को रोए जा रहा है कि गरीब होना भी अभिशाप है। वह अपनी बीमार पत्नी और दो बच्चों के साथ अपना सर ढकने के लिए जगह तलाश करता फिर रहा है। अगर फिर भी प्रशासन की नींद नहीं खुलती है। तो यह एक गरीब व्यक्ति के साथ बड़ा घिनौना मजाक होगा। वैसे देखा जाए तो नगर पंचायत में सैकड़ों आवास आ चुके हैं। फिर भी हकीकत यह है कि पात्र लोग आज भी आवास के लिए दर-दर भटक रहे हैं और जिन्हें आवास की ना जरूरत है और ना उसके पात्र हैं। उसके बावजूद भी उन्हें आवास आवंटित हो चुके हैं और किए जा रहे।
इंटर कॉलेज कटेरा झांसी में समाज सेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी का हुआ सम्मान....

झांसी : मऊरानीपुर में गत दिवस बुंदेलखंड क्षेत्र के भ्रमण पर निकले भारतीय संस्कृति संस्कारो नैतिक शिक्षा को बचाने के लिए अपना जीवन त्याग और समर्पण करने बाले राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न से सम्मनिति श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी का इंटर कॉलेज कटेरा [झांसी ] में प्राचार्य श्री घनाराम अहिरवार जी ने शाला परिवार की ओर से समाज सेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी सम्मान किया। शिक्षक के डी पटेल आशीष मिश्रा हरी प्रकाश नारायण गुप्त प्रवीण कुमार ने सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने की सरहना की। विद्द्यार्थीओ को सम्बोधित भी किया गया। इस अवसर पर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता समरसता समाज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान यातायात नियमों नशा मुक्ति के बारे में विस्तार से समझाया गया और न संकल्प दिलाया गया ।
राष्ट्रीय शिक्षा रत्न से सम्मनिति श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थीओ को पूर्व माध्यमिक शाला निमौनी विद्ययालय में श्रीमती रेखा देवी सावित्री देवी उमाशंकर कुशवाहा श्रीमती श्वेता गुप्ता प्रिय दर्शनी की उपस्थिति में बच्चो को प्रोत्साहित किया और जीवन में शिक्षा के बारे में महत्व को समझाया। प्राथमिक शाला मगरवारा विकास क्षेत्र बंगरा में भी विद्द्यार्थियो को शिक्षा जीवन और नैतिक शिक्षा पर विचार देकर सम्मानित किया ।
जलबिहार महोत्सव आठवें दिन ओल्ड स्वीट नाईट का कार्यक्रम आयोजित किया...

झांसी : मऊरानीपुर प्रांतीय मेला जलविहार के आठवें दिन ओल्ड स्वीट नाइट का रंगारंग कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर शुरूआत की उन्होंने अपने वक्तव्य में मऊरानीपुर को मंदिरो की नगरी बताया ऐसे कार्यक्रमों से कलाकार अपनी कला दिखा कर स्रोताओं को खुशियां देने का काम करते है। इसी क्रम में पूर्व विधायक रश्मि आर्य के प्रितनिधि जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ ने जलविहार महोत्सव को प्रदेश का सबसे अच्छा महोत्सव बताया उनकां कहना है। इस मेले को सुंदरता देने बाले आयोजकों को धन्यवाद दिया। नगर पालिका अध्यक्ष हरिश्चन्द्र आर्य ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को तिलक लगा कर माल्यर्पण किया।कार्यक्रम में नई दिल्ली के मधुकर इवेंट्स ग्रुप के कलाकारों द्वारा नृत्य व फिल्मी गानों के पूरे पंडाल को मनमुक्त कर दिया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कठिल ने किया, संजय सिंह सोलंकी, गुड्डू मिस्त्री, सज्जू नेता, पार्षद प्रमोद सेठ, फिरोज खान,कैलाश श्रीवास, कमलेश आर्य सोहन लाल श्रीवास, राजेन्द्र बिलटिया, सतीश श्रीवास, मनोज कुशवाहा, लखन साहू, हरिमोहन दुवे, मुस्तफा, ब्रेजेन्द्र यादव दीपक कुशवाहा, राजू राय, चिंतामन श्रीवास, आदि मौजूद रहे, कार्यक्रम के सयोजक पार्षद रहमान खान ने आभार व्यक्त किया ।
0 Comments