Ticker

6/recent/ticker-posts

सिर पर डंडे से प्रहार करने पर बछड़े की मौत, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की किया मांग...

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर में सोमवार की सुबह नगर में गोवंश की मौत को लेकर नगर के समजासेवी व बजरंग दल के कार्यकर्ता भारी संख्या में कोतवाली पहुँचे जहा गाय के बछड़े की मौत को लेकर नारे बाजी करने लगे जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मऊ देहात में एक युबक ने बछड़े के सिर व गर्दन पर डंडे से मारने पर उसकी मौत हो गयी जब इसकी खबर बजरंग दल के कार्यकर्ता को हुई तो वह कोतवाली जा पहुंचे और आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करने की बात की इस पर कोतवाली प्रभारी ने मऊ देहात निबासी हनीफ अंसारी उर्फ मुनीम को गिरफ्तार कर लिया प्रार्थना पत्र में राजेश नगाइच, घनेद्र कुशवाहा, बंसी श्रीवास रोहित कुशवाहा,मोहित परिहार, धर्म रायकवार आंसू खरे खेमचंद्र के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

गाली गलौज करने तथा मारपीट पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया....

झांसी : मऊरानीपुर के मुहल्ला शिवगंज में एक युवक को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली । जानकारी के अनुसार मुहल्ला शिवगंज निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र मुकुंदी लाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया , कि मुहल्ले के ही राहुल राज हमारे दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा जब उसको गाली गलौज देने से मना किया तो उसने मेरी मारपीट कर दिया, कोतवाली पुलिस ने धारा 323 , 504 के तहत मामला दर्ज कर ली।

Post a Comment

0 Comments