रिपोर्ट : ईश्वर साहू

प्रयागराज : कौडिहार द्वितीय के अंतर्गत पावन गाँव में नान्दी फाउण्डेशन व प्रोजेक्ट का कार्यक्रम हुआ संपन्न। इस कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय पावन गाँव में हुआ। इस कार्यक्रम में नन्हीकली कीट स्कूल बैग, जूते, स्टेशनरी आदि चींजों का वितरण जिला शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा एवं शिव कुमार यादव ने किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा ने कहा कि में इस कार्यक्रम की बहुत सराहना करता हूँ, कि इसमें बलिकाओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा व बच्चों को शिक्षा के लिए जागरूक करना। नन्हीकली कार्यक्रम एवं कार्यकर्ताओं का बहुत अच्छा योगदान साबित हो रहा है। जिससे मैं चाहता हूँ, कि संस्था ऐसे ही उन्नति करें। और आगे भी इसी तरह बच्चों के लिए कार्यक्रम होते रहे। कार्यक्रम में नन्हीकली परियोजना कार्यक्रम अधिकारी पूर्णिमा सिंह, नन्हीकली कार्यकर्ता स्नेहा गुप्ता, रत्ना कुमारी, वर्षा, रेनू, पूनम सिंह, खुशबू सिंह, तमन्ना कुशवाहा, वैभव ग्राम प्रधान एवं प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक सहित उपस्थित रहें।
0 Comments