रिपोर्ट- कल्पना सिंह
झांसी : मऊरानीपुर के मुहल्ला पुरानी मऊ स्तिथ बड़ी माता का मंदिर है जहां नो दिन मेले का आयोजन किया जाता है सेकड़ो की भीड़ जमा होती है, जानकारी के अनुसार मुहल्ला पुरानी मऊ में प्रसिद्ध बड़ी माता का मंदिर बना हुआ है जहां नो दिवसीय ब्रह्द मेले का आयोजन किया जाता है ।

मन्दिर परिसर के पास लगे हेण्डपम्प खराव होने की बजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि सैकड़ो महिलाओ को जल चढ़ाने के लिए इन्ही हेंडपम्पो का सहारा लेना पड़ता है तथा नगर पालिका के द्वारा बड़ी माता गेट से मन्दिर तक सड़क नही बनवाई जिसकी बजह से सड़क पर नालियों का पानी भरा रहता है ऐसी स्तिथि में दर्शनार्थियों को उसी गन्दे नाली के पानी से होकर जाना पड़ रहा है । क्षेत्र वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष से अनेको वार मन्दिर तक कि सड़क बनवाने के लिए मौखिक रूप से अवगत कराया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है जबकि नगर का बड़ी माता का प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर है, इसके बाबजूद यहां अब्यबस्थाओ का बोल बाला है, क्षेत्र वासियो ने नगर पालिका प्रशासन का पुनः ध्यान आकृष्ठ कराते हुए मन्दिर परिसर की सड़क, खराब हेंडपम्पो को दुरस्त कराने की मांग किया है ।
0 Comments