रिपोर्ट- राहुल कुमार

कौशाम्बी : यूपी के जनपद कौशाम्बी में बीते दिन एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ दरिंदगी का खत्म नहीं हो पाया था कि आज एक और बड़ा मामला सामने आया है। मामला फिर से एक नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी का है जिसकी घटना से लोगों में पुलिस व कानून व्यवस्था के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।
आरोप है कि घर में सो रही नाबालिग़ लड़की के साथ पड़ोसी युवक ने रेप किया है। जब नाबालिग़ लड़की की चीखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। घटना कौशांबी जिले के करारी थाना इलाके की है। परिजनों के मुताबिक उनकी नाबालिग बेटी घर के बरामदे में अकेली सो रही थी। बीती रात 9 बजे करीब पड़ोसी युवक दीवार फांद कर अंदर कूदा और उनकी नाबालिग़ बेटी का मुह दाबकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की से रेप की यह कोई पहली वारदात नही है। बीते एक सप्ताह के भीतर जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में अब तक रेप और गैंगरेप की तीन घटनाएं सामने आई है। इन बढ़ रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल साफ दिख रहा है जिसके चलते पुलिस विभाग से लोग खासा नाराज व आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों के दबी जबान से एक ही बात निकल रही है कि आखिरकार जब सूबे के उपमुख्यमंत्री के ग्रह जनपद में अपराध व कानून व्यवस्था की इतनी बुरी स्थिति है तो समूचे प्रदेश में न जाने अपराध व कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा।
0 Comments