Ticker

6/recent/ticker-posts

आईजीआरएस की शिकायतों में पुरामुफ्ती पुलिस लगाती है गलत रिपोर्ट....

रिपोर्ट- राहुल कुमार

कौशाम्बी : जनपद की पुरामुफ्ती पुलिस इन दिनों पूरी तरह से बेलगाम हो गयी है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जन सुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल से मिलने वाली शिकायतों में फर्जी रिपोर्ट लगा अपना पल्ला झाड़ लेती है, ऐसा ही एक फरियादी की शिकायत सन्दर्भ संख्या-40017419011689 का निस्तारण पुरामुफ्ती पुलिस द्वारा फर्जी तरिके से कर दिया गया है, जिसमें किसी और की शिकायत सन्दर्भ संख्या- 41719011609 के निस्तारण की रिपोर्ट लगा कर शिकायतकर्ता की शिकायत को निस्तारण कर दिया गया है, जो शिकायत कर्ता की शिकायत से पूरी तरह भिन्न है, ऐसा पहली बार नही किया गया है जब शिकायतकर्ता ने दोबारा शिकायत दोहराई तब भी फिर पुलिस द्वारा उसमें वही रिपोर्ट लगा कर आख्या भेज दी गयी है, जो पूरी तरह से फर्जी निस्तारण है, पुलिस की ऐसी कार्यशैली से शिकायतकर्ताओं का आईजीआरएस पोर्टल की शिकायत से भरोसा उठ रहा है, लोग ऐसे घोलमोल करने वाले पुलिस कर्मियों की उच्चाधिकारियों से शिकायत का मन बना रहे है, जो प्रदेश सरकार की मनसा पर पानी फेरने का काम कर रहे है ।

यहां नीचे शिकायत की संख्या और फर्जी रिपोर्ट की फोटों देखें-

शिकायतकर्ता की शिकायत संख्या....

शिकायतकर्ता की शिकायत में पुरामुफ्ती पुलिस द्वारा भेजी गया फर्जी आख्या रिपोर्ट और निस्तारण जिसका शिकायतकर्ता की सन्दर्भ संख्या से बिलकुल भिन्न है....

Post a Comment

0 Comments