Ticker

6/recent/ticker-posts

बाग में मिला बागवान का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के असदुल्लाहपुर रोही गांव में मंगलवार सुबह बाग में बागवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। बतादें कि असदुल्लाहपुर रोही गांव निवासी प्रदुम सोनकर बैर और अमरूद के बाग की रखवाली करते थे। बताया गया कि मंगलवार सुबह एक महिला खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसकी नजर बाग में पेड़ के नीचे पड़े प्रदुम के शव पर पड़ी। महिला ने तत्काल इसकी जानकारी प्रदुम के परिजनों और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों ने प्रदुम की मौत पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि बाग की रखवाली करने वाले बागवान का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments