ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह, अवनीश कुमार

कौशाम्बी : जनपद के चरवा थाना अन्तर्गत चरवा खुर्द में जुआ खेल रहे पांच लोगों को चरवा पुलिस ने धर दबोचा है, आपको बता दें कि चरवा थाने के तेज तर्रार एसएसआई हेमन्त कुमार मिश्रा द्वारा अपनी संयुक्त टीम के साथ थाना क्षेत्र में जुआड़ियों के अड्डों पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से 1010 रूपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुएं हैं, पकड़े गये जुआड़ी धनंजय कुमार मिश्र, अश्वनी कुमार, अशोक कुमार, प्रकाश शुक्ल, व राजनेस शुक्ल निवासीगण चरवा खुर्द, थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, चरवा पुलिस ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही किया है, पुलिस की इस कार्यवाही से जुआड़ियों के समूह में हडकंप मचा हुआ है।
0 Comments