Ticker

6/recent/ticker-posts

भरोसा गाँव के आठ माह से खोए बच्चे को पुलिस ने किया परिजनों के हवाले...

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : जनपद की तहसील मोठ में थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भरोसा से एक नाबालिग के गुम हो जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी, जानकारी के अनुसार मोठ के ग्राम भरोसा निवासी उमाशंकर ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका लड़का दो फ़रवरी को गायब हो गया था । जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी तभी से मेरा परिवार नाबालिग बच्चे की तलाश करने में लगे हुए थे । लेकिन पुलिस के द्वारा निरन्तर तलास जारी थी ।बच्चे की सूचना दिल्ली में होने की हुई तो पुलिस ने खुफिया तंत्र से बच्चे को दिल्ली की फेक्टरी में कार्य करते हुए पकड़ लिया दिल्ली से लेकर आई और पुलिस ने बच्चे को परिवार बालो को सुपर्द कर दिया ।वही बच्चे को सही सलामत मिलने पर बच्चे के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी ।वही क्षेत्र में मोठ पुलिस की कार्यशैली की प्रसंसा की चर्चा हो रही है ।

Post a Comment

0 Comments