रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मोठ तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा आज तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है, जिसमें लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जयहिन्द सिंह यादव ने बताया कि कन्नौज में लेखपाल और महिला लेखपाल संघ मारपीट करते हुए अभद्रता की गई थी, जिसके मामले में हम लोग पूरे उत्तर प्रदेश के लेखपाल संघ धरना प्रदर्शन पर है, लगातार तीसरे दिन भी आज धरना प्रदर्शन जारी है और मांग की है कि जो लोग भी नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए दोषी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी होनी चाहिए, यह धरना पूरे प्रदेश में दिया जा रहा है और अगर आगे भी सुनवाई नहीं हुई तो आज उनकी प्रदेश अध्यक्ष लेखपाल संघ की बैठक है, जो भी कहेंगे उनके अनुसार हम लोग जान भी दे देंगे, जेल भरो आंदोलन, जो भी वह आवाहन करेंगे, हम लोग धरना जारी रखेंगे और उनका कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी इस पर जरूर ध्यान दें अन्यथा एक बड़ा आंदोलन बहुत जल्द होगा।
0 Comments