रिपोर्ट- अंजना यादव

झाँसी : जनपद की तहसील गरौठा के अंतर्गत गुरसरांय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गुढा़ में मुख्य सड़क के पास रामचरन कुशवाहा के मकान से बन भिभाग की चौकी से होकर गई रास्ता में पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था न होने से करीब दो फुट पानी व कीचड़ भरा हुआ है। ग्राम की आधी आबादी के लिए एकमात्र रास्ता है।करीब 20 मीटर लम्बाई तक भरे इस कीचड़ युक्त पानी से स्कूली बच्चे भी निकलने पर मजबूर हैं। गंदा पानी भरा होने की बजह से संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा है, स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर पड़ने के लिए जाते है। ग्रामीणों द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस व जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की गई लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है, गुढा निवासी श्रीपत साहू, मुन्ना कुशवाहा, भगवान दास, छोटे विश्वकर्मा आदि के मकान जलभराव के कारण गिरने की कगार पर है
खराब फसलों का मुआवजा लेकर किसानों ने किया शासन प्रशासन से मांग...
झांसी : मऊरानीपुर के ग्राम सिजारी बम्होरी थाना लहचूरा के किशोरी लाल कुशवाहा ने शासन को पत्र भेजकर अधिक बरसात होने की बजह मौसम के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग किया है, जानकारी के अनुसार ग्राम सिजारी बम्होरी में बरसात का पानी खेत मे भर जाने की वजह से किसानों की मूंग, उर्दा, तिली, मूली, पालक धनिया मक्का, बैगन सहित तमाम फसलें नष्ट हो गई जिसको लेकर किसान अधिक परेशान हैं। प्रार्थना पत्र में शासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है ।
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले आज गांव बोड़ा ब्लाक बंगरा में झाँसी में किसानों की अतिवृष्टि से खरीफ़ की फसल चौपट होने से मुआबजा हेतु किसानों ने किया विशाल किसान पंचायत अद्यक्षता गांव के किसान मंगल सिंह ने किया हजारो किसानों ने भाग लेते हुए एक सुर ने मुख्यमंत्री से मुआबजा की मांग किया तत्काल सर्वे कराए सासन वरना उग्र आंदोलन होगा, बुंन्देलखण्ड अध्य्क्ष शिव नारायण सिंह सहित दर्जनों यूनियन के पदाधिकारी सम्मलित रहे।
0 Comments