रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर के विकास खण्ड ब्लॉक बंगरा में मुर्गी पालन के लिए चल रहे एक दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम किया गया ब्लाक में आयी महिलाओं को जानकारी दी। प्रशिक्षण के लिए महिलाओं को मुर्गी फार्मो के बारे में बताया गया। रख रखाव, बीमारी से बचाव, समय पर टीकाकरण सहित अन्य जानकारी दी गयी। डॉ. नरेश कुमार सिंह पशु चिक्तसाधिकरी बंगरा ने कहा कि मुर्गी पालन एक लाभकारी व्यवासय है। इसके लिए टीन शेड के बीच की दूरी 12 फीट व आठ फीट की उचाई होनी चाहिए। चूजे की डेलिवरी से 24 घंटे पहले शेड का तापमान, फीडर, ड्रिंकर तैयार हो जाना चाहिये। इसके बाद चूजों की ब्रूडिंग करते हैं। और गुड का पानी दिया जाना चाहिए। शुद्ध पानी में एक प्रतिशत लाल दवा मिला कर पिलाना चाहिए।
मऊ में शनि देव का अमावस्या पर विधिवत कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा...

झांसी : मऊरानीपुर के मुहल्ला पुरानी मऊ में नवग्रह शक्ति पीठ मन्दिर पर कल शनिवार को शनि अमावस्या के पावन पर्व पर शनि देव महाराज का पन्चामृत स्नान तथा तेलाभिषेक, हवन व यज्ञ का आयोजन किया जाएगा शाम के समय शनि महाराज का भब्य श्रंगार महाआरती व महा प्रसाद का बितरण किया जाएगा यह जानकारी मन्दिर के पुजारी खेमचंद्र तिवारी ने दी है ।
0 Comments