Ticker

6/recent/ticker-posts

कोइलहा गांव में किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस...

रिपोर्ट-राजकुमार

कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव में मंगलवार को 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान कोइलहा गांव निवासी पप्पू सरोज के पुत्र प्रिंस सरोज (13) के रूप में हुई है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में परिजनों की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलने पर संदीपन घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस ने परिजनों और आसपास मौजूद ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद ही किशोर की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments