Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य विभाग में फायर ब्रिगेड की टीम ने बताये आग से बचने के उपाय...

रिपोर्ट-  अंजना यादव

झांसी : जनपद के मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग से स्वास्थ्य केंद्र कर्मियों को सतर्क रहने के लिए फायर यंत्र लगाने का कार्य चल रहा है, जिसमें पूरे स्वास्थ्य केन्द्र में यह यंत्र लगाया जा रहा है, जिसके माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में कभी भी आग की चिंगारी उठे या धुआं उठता है तो उसकी जानकारी तुरंत स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों को लग जाएगी और बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच सकती है, जिसके लि फायर यंत्र लगाया जा रहा है ।।

मोठ नगर पंचायत कार्यालय में नगर पालिका की बोर्ड बैठक हुई सम्पन्न....

झांसी : मोठ नगर पंचायत में चेयरमैन की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। जिसमें नगर के सभी वार्ड मेंबरों तथा स्टाफ ने भाग लिया। बैठक का संचालन नगर पंचायत की ईओ गुंजन गुप्ता ने किया। बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पर चर्चा की गई।जिसमें बबल सिंधी के घर से लेकर जयसिंह सिंधी के घर तक सीसी रोड़ का निर्माण कराना,नगर को सीसीटीवी कैमरा से संतृप्त करना, आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए मशीन का क्रय करना,गरीब आदिवासी बस्ती में शौचालय का निर्माण कराना, इसके अलावा चेयरमैन ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए नगर के वार्ड मेंबरों को निर्देशित किया कि वह अपने अपने बाढ़ में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें एवं अपनी देखरेख में नगर में स्वच्छता अभियान चलाएं। इस अवसर पर महेश बादल,लक्ष्मीनारायण तिवारी, राजीव यादव, प्रमोद यादव तथा सन्नी यादव,अरुण कुमार,राजकुमार बाल्मीकि,ज्योति वर्मा,विमला देवी, संतोष यादव,विमला देवी दुबे,मनीष कुमार शर्मा, साबिर कुरेशी,सायरा बानो,राजीव यादव,सविता तिवारी,संजीव कुमार टिकरिया आदि उपस्थित रहे।

इंद्र देव की कृपा से हो रही बरसात, तो कही पीने के पानी को तरस रहे लोग...

झांसी : जनपद सहित पूरे बुंदेलखंड मे लगातार हो रही बारिश से भले ही बुन्देलखंड पानी-पानी नजर आ रहा हो। लेकिन झांसी का एरच कस्बा ऐसा है जहां आज भी स्थानीय लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे है। समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत गरौठा विधायक से करते हुए मदद की गुहार लगाई। बतादे कि झांसी जिले के एरच नगर के मोहल्ला भीमनगर में रहने वाले स्थानीय लोगों ने एरच मे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जाकर अमित चौरसिया के माध्यम से गरौठा विधायक को एक ज्ञापन भेजा है । जिसमें उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से उनके मोहल्ले में पानी की लाइन चोक होने से नलो में पीने का पानी नहीं आ रहा है। कई बार इसकी शिकायत सम्बधित विभाग के अधिकारियों से की गई। लेकिन अब तक इस समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ है।और विभाग के लोगो द्वारा कहा जाता है की विभाग मे पैसे का आभाव है और पाइप भी उपलब्ध नहीं है, और लोगो को पीने के पानी के लिये इधर उधर भटकना पड़ता है और लोगो द्वारा बताया गाय की जबकि बगल बाले मोहल्ले मे लाखों लीटर पानी प्रतिदिन नालियों मे बर्बाद होता है यह पानी की किल्लत मोहल्ले के लोग कई वर्षो से झेल रहे है !और उनकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं किया गया है एक ओर बारिश का कहर और नदियों मे बाढ़ की स्थिति बनी हुई है लेकिन पानी पानी होने के बाद भी एरच के लोग पीने के पानी को तरस रहे है और पानी के लिये हाहाकार मची हुई है परेशान स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत गरौठा विधायक से करते हुए मदद की गुहार लगाई। अब देखना यह है की कब तक इस नगर की यह पानी की समस्या दूर होती है इस मौके पर सुरेश कुमार, नंदराम, चन्द्रभान, सोनचन्द्र समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments