रिपोर्ट- अरविन्द कुमार

कौशाम्बी : जनपद में बच्चा चोरी की अफवाह चरम पर छाई हुई है इसी पर हो रही ऐसी घटनाओं से क्या समझा जाय कि सच्चाई क्या है, ऐसा ही एक मामला चायल तहसील के गिरिया खालसा गाँव से आया है जहां की रहने वाली दो लड़कियां जिनका नाम सविता ऐर अंजली है, दोनों ने आपबीती में बताया है कि वह गाँव के बाहर खेत में चारा लेने के लिए गई थी, तभी उनको अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने उनके ऊपर स्प्रे छिड़क कर बेहोश कर दिया और उन्हें चार पहिया गाड़ी में लेकर सैयद सरांवा के रास्ते से जा रहे थे, रास्ते में लड़कियों को होश आ गया, वह चिल्लाने लगी, जिससे अपहरणकर्ताओं ने उनको सैयद सारवां रेलवे स्टेशन के करीब छोड़कर फरार हो गए, किसी तरह दोनों लड़कियां वही बगल में स्थित गाँव तक पहुंच गयी, और ग्रामीणों को सारी घटना के बारे में बता दिया । मौके पर लोगों का कहना है कि अपहरण कर्ता लड़कियों को छोड़कर इसलिए भाग कि सामने रेवले लाइल का फाटक बन्द था और १०० नम्बर डायल पुलिस भी वहां खड़ी थी, लड़कियां चिल्लाने लगी और पकड़े जाने के डर से अपहरणकर्ता उन्हे छोड़कर फरार हो गये, फिलहाल लोगों ने स्थानीय पुलिस को बुलाकर दोनों लड़कियों को उनके सुपुर्द कर दिया, पुलिस ने दोनों लड़कियों को उनके परिजनों को सूचना देकर मेडिकल के लिए भेजवा दिया है साथ ही अपनी कार्यवाही में जुट गयी है ।
0 Comments