Ticker

6/recent/ticker-posts

विद्युत पोल में करेंट आ जाने से गाय की हुई मौत, नही दिख रहा कोई जिम्मेदार...

रिपोर्ट- कल्पना सिंह

झांसी : मऊरानीपुर में विद्युत विभाग के द्वारा नगर में विद्युत सप्लाई करने के लिए हर मुहल्ले गली कूचे में बिजली के ट्रांसफार्मर रख कर बिजली की सप्लाई तो शुरू कर दी गयी है । लेकिन उनके रख रखाव न होने के कारण उसके पास से आने बाले करेंट से गाय बछड़ा बैल सुअर व कभी कभी इंसान भी करेंट की चपेट में आ जाता है। ऐसा ही मामला मऊरानीपुर के मऊ देहात गेडा कॉलोनी में देखने को मिला जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे मऊ देहात गेडा कॉलोनी शंकर जी के मंदिर के पास रखे बिजली के ट्रांसफार्मर और उसके पास में लगे विद्युत पोल के स्ट्रीक सपोटर में करेंट आ जाने की बजह से गाय की मोके पर ही मौत हो गयी । जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने बिधुत बिभाग को दी तब जाकर मृत गाय को हटाया जा सका । फिलहाल गाय किसकी है यह जानकारी अभी तक नही हो सकी लेकिन काफी देर बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी जब वहां पहुचे तब जाकर बिजली करेंट की तलाश कर उसको दुरस्त किया गया, लेकिन बिजली विभागकी लापरवाही की वजह से आये दिन गाय बछड़े की करेंट लगने से मौत हो जाती है ।

Post a Comment

0 Comments