Ticker

6/recent/ticker-posts

मोटर साइकिल की टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती...

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर में मोटर साइकिल की टक्कर लग जाने से एक ब्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश पुत्र सेवाराम निवासी मड़वा थाना लहचूरा हाल निबासी मुहल्ला परवारी पुरा ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक पैर से बिकलांग है ।मंगलवार की शाम चार वजे ग्राम मड़वा जाने के लिए गरौठा चौराहे पर खड़ा था तभी सामने से आ रही टी बी एस स्टार मोटर साईकिल चालक ने तेजी व लापरवाही से मुझे टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा ।जिसकी वजह से मेरे सिर में तथा पेर में गंभीर चोट आ गयी ।प्रार्थना पत्र में मोटर साईकिल चालक के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग किया है ।

जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की हालत हुई गंभीर....

झांसी : जनपद की तहसील मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरौख में 40 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया । जानकारी के अनुसार ग्राम अमरोख निवासी गीता देवी उम्र40 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसकी बजह से उसकी हालत बिगड़ गयी, आनन-फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ में भर्ती कराया है, जहां महिला का इलाज किया जा रहा है ।

युवक ने धोखे से खाया जहरीला पदार्थ का सेवन करने से हालत गंभीर...

झांसी : जनपद के तहसील मोठ थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली के मुहल्ला आजाद नगर में कुश उम्र 16 वर्षीय नवयुवक ने अचानक धोखे से जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गयी ।जानकारी के अनुसार ग्राम बम्हरोली निबासी कुश उम्र16 वर्षीय बालक ने धोखे से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, आनन-फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया और हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडीकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया ।

जहरीला कीड़ा के काटने से युवक हुआ बेहोश, चल रहा इलाज....

झांसी : जनपद के तहसील मोठ थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली में खेत की रखवाली करते समय एक युबक को जहरीले कीड़े के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गया है, जानकारी के अनुसार ग्राम बम्हरौली के बीरसिंह खेत पर जानवर भगा रहा था कि तभी अचानक उसे विषैले कीड़े ने काट लिया, जिससे वह अचेत हो गया, आसपास के लोगों ने उसे तुरंत मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडीकल कालेज रेफर कर दिया ।

Post a Comment

0 Comments