ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

झांसी : जनपद में 17 सितम्बर, 2019 में प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में मंगलवार को जिला चिकित्सालय मंे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मा0 राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री चन्दिका प्रसाद उपाध्याय के द्वारा जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जी ने रक्तदान कक्ष में पहुंचकर रक्तदान करने वाले लोगों का हौसला बढ़ाते हुए उनसे पूंछा कि आज के ही दिन आप लोग रक्तदान क्यों कर रहे हैं रक्तदाताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हम सभी लोग आज रक्तदान कर रहे है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान महादान के रूप में माना जाता है। रक्तदान से किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होने कहा कि सभी लोगों को प्रेरणा लेते हुए रक्तदान करना चाहिए जिससे कि घायलों तथा अन्य प्रकार से गम्भीर रूप से बीमार मरीज जिन्हें खून की आवश्यकता होती है उनके जीवन को बचाया जा सकता है। प्रभारी मंत्री जी ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदत्त कर सम्मानित भी किया। उन्हेांने जिला चिकित्सालय के वार्डो में भ्रमण कर मरीजों को फल भी वितरित किया। इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य, पोषण सहित अन्य कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा गरीबों, वंचितो, उपेक्षित एवं शोषितों के जीवन स्तर को उपर उठाने एवं उनके कल्याण के लिए सरकार के द्वारा कई योजनायें चलायी जा रही है। उन्हेाने कहा कि प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी गरीबों के बारे में हमेशा सोचते रहते है तथा उनके उत्थान एवं विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है। उन्होने कहा कि सरकार शौचालय, आवास, गैस कनेक्शन, विद्युत, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य कई प्रकार की योजनाअेां के माध्यम से गरीबों के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार गरीबों, वंचितो, शोषितों के उत्थान के लिए कृत संकल्प है। प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करते हुए पात्र व्यक्तियों को उससे लाभान्वित कराया जाय जिससे कि उनका जीवन स्तर उपर उठ सके। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास तथा हर गरीब का विकास हो इस सिद्धान्त पर कार्य करते हुए गरीबों के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री जी ने लोगों से स्वच्छता जल संरक्षण एवं प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। इस अवसर पर सांसद श्री विनोद सोनकर, विधायक चायल श्री संजय गुप्ता, विधायक सिराथू श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, विधायक मंझनुपर श्री लाल बहादुर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया तथा प्रधानमंत्री जी के उनके जन्मदिन पर बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनायें भी दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री इन्द्रसेन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पीएन चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 दीपक सेठ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने स्वच्छता ही सेवा विषयक पर आयोजित गोष्ठी का किया शुभारम्भ....

कौशाम्बी : स्वच्छता के लिए जन जागरूकता एवं जन सहभागिता आवश्यक प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री चन्दिका प्रसाद उपाध्याय मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बृहद जन जागरूकता गोष्ठी का मॉ सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महॉत्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सभागार में उपस्थित स्वच्छाग्रहियों, प्रधानों तथा अन्य लोगो ंको सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि स्वच्छता तथा अन्य कार्यक्रमों के लिए जन जागरूकता एवं जन सहयोग अनिवार्य है बिना जन सहयोग के ऐसे कार्योे में पूर्ण सफलता नहीं मिल सकती है, इसलिए सभी लोग इसमें जन सहयोग करें तथा दूसरें लोगो को इसके प्रति जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के अन्तर्गत कई प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे है। कहा कि सरकार के द्वारा घर-घर शौचालय बनवाये गये है आवास, बिजली, गैस कनेक्शन सहित कई प्रकार की सुविधायें लोगों को मुहैया करायी गयी है। उन्होने कहा कि आवश्यकता है कि लोग शौचालयों का उपयोग करें एवं खुले मे शौच न करें। प्रभारी मंत्री जी ने लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने, जल संरक्षण एवं संचयन को बढ़ावा देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जल संचयन एवं जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लागू किया जाय तथा सरकारी इमारतों के जल को संरक्षित करते हुए उसको भूजल रिचार्ज के रूप में उपयोग मंे लाया जाये। प्रभारी मंत्री ने प्लास्टिक का उपयोग न करके मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कहा कि प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण, समाज एवं हम सबके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है सभी लोग इसका प्रयोग न करने का संकल्प लें। उन्होने रासायनिक खादों का प्रयोग कम करके जैविक खाद के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर सभागार में उपस्थित लोगो को प्रभारी मंत्री जी ने स्वच्छता की शपथ भी दिलायी। सांसद श्री विनोद सोनकर ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के विषय में गांधी जी के सपनों को प्रधानमंत्री जी के द्वारा पूरा किया जा रहा है जिसमें हम सभी लोग भी अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास तथा सभी गरीब वर्गो के लोगों के लिए विकास का कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक चायल श्री संजय गुप्ता, विधायक सिराथू श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, विधायक मंझनुपर श्री लाल बहादुर ने भी लोगों को सम्बोधित करते हुए जल संरक्षण, बृक्षारोपण, स्वच्छता के लिए अपील किया, विधायकगणों ने सभी कार्यक्रमों को जन आन्दोलन के रूप में चलाये जाने के लिए बल दिया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जी ने आईसीडीएस विभाग के द्वारा आयोजित अन्नप्रासन कार्यक्रम में शामिल होते हुए 4 बच्चों को अन्य ग्रहण कराकर उनको अन्नप्रासन कराया। इसके बाद प्रभारी मंत्री जी विकास भवन में पहुंचकर बृक्षारोपण भी किया। आयोजित कार्यक्रम में सांसद, विधायकगण, मुख्य विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा स्वच्छाग्राही भी उपस्थित रहे।
जनपद में राज्य महिला आयोग की सदस्या का होगा आगमन, सुनेगी पीड़ितों की शिकायत....
कौशाम्बी : जनपद के जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया है कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के दृष्टिगत राज्य महिला आयोग की सदस्या सुश्री ऊषारानी 18 सितम्बर 2019 को जनपद में आयेंगी। मा0 सदस्या 18 सितम्बर को पूर्वान्ह् 11ः00 बजे से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन महिला उत्पीड़न की घटनाओं एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने संबंधी मामलों की जनसुनवाई करेंगी।
0 Comments