रिपोर्ट- प्रदीप कुमार
प्रयागराज : जनपद महोबा में गौरहारी गाँव के ग्राम प्रधान ने पत्रकार जतन सिंह को ग्राम पंचायत में कराये गये विकास कार्यों में करी गयी धांधली की खबर प्रकाशित करने पर फोन करके गाली गलौज और मारने पीटने की धमकी दिया है, जिससे विश्व पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त हो रहा है कुछ दिनों पहले महोबा के गौरहारी गाँव का रहने वाला उमेश पुत्र गिरजा ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र के माध्यम से शिकायत करते हुए बताया था कि ग्राम प्रधान राजू राजपूत ने गौरहारी ग्राम पंचायत में उसके नाम से आये सरकारी आवास में घोटाला किया है शिकायत के बाद इसकी जानकारी उमेश ने पत्रकार जतन सिंह को दिया, जिसको गंभीरता से लेते हुए जतन सिंह ने खबर प्रकाशित किया । अपनी धांधली को उजागर होते हए देखकर ग्राम प्रधान बौखला गया और जतन सिंह को फोन करके असभ्य बातें कह डालीं, साथ ही घर से उठा ले जाने, मारने पीटने की धमकी भी दिया है, जिसकी रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है फोन पर बात सुनने से मामला गभीर लग रहा है पत्रकार की शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज नही किया है जिस पर विश्व पत्रकार महासंघ के मण्डल सचिव और उत्तर प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह ने महोबा पुलिस पर सवालिया बयान दिया कि अगर जल्द ही भ्रस्ट मनबढ़ ग्राम प्रधान गौरहारी पर महोबा की पुलिस मामला दर्ज करके लगाम नही लगाती है तो हम पत्रकारों के साथ आन्दोलन का बिगुल छेड़ कर मण्डल मुख्यालय का घेराव करेगें, विश्व पत्रकार महासंघ हमेशा पत्रकारों की हित की लड़ाई लड़ता रहेगा ।
0 Comments