Ticker

6/recent/ticker-posts

बम्होरी गाँव में हुई चोरी, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज ...

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर के ग्राम सिजारी बम्होरी निवासी श्री मति प्रसन्न कुमारी पति स्व० रवि प्रकाश खंगार ने कोतवाली प्रभारी को दिये हुए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार की रात्रि में अपने कमरे में सो रही थी म रात में चोरो ने हमारे घर का ताला तोड़कर घुस आए और बक्से के अंदर रखी तकिया में पन्द्रह लाख रुपये रखे थे जो लेकर भाग गए। जब में सुबह सो कर उठी तो मेरे दरबाजे के ताले टूटे हुए थे। और सामान बिखर हुआ पढ़ा था। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 380 आईपीसी की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिंहवाहिनी बाल सेवा समिति के तत्वावधान में नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियां हुई पूरी...

झांसी : विकास खण्ड मऊरानीपुर के ग्राम गुढा़ में स्थित सिद्ध शक्ति पीठ दुर्गा जी मंदिर पर नवदुर्गा महोत्सव मनाये जाने हेतु तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। माँ सिंहवाहिनी बाल सेवा समिति की आज मंदिर प्रांगण में विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें मंदिर में बिराजमान आदि शक्ति जगतजननी दुर्गा जी के भवन की सजावट के साथ नित्य प्रति पूजन आरती के अलावा भजन कीर्तन के आयोजन किए जाने हेतु सर्व सम्मति हुई। बैठक में लकी राजा, भोले राजा, गुड्डू राजा, रूपेन्द्र सिंह, प्रिंस राजा, भैया राजा, विक्की राजा, विपुल तिवारी, उजेन्द यादव, लाखन यादव, रामलखन पांचाल, संदीप राणा, हिमांशु, रामनरेश, ज्वाला सिंह, अंशुल, ऊदल, रामभान यादव समेत समिति के अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments