Ticker

6/recent/ticker-posts

प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन, हादसे को दे रही आमंत्रण...

रिपोर्ट- अंजना यादव

झाँसी : जनपद की तहसील गरौठा के गुरसरांय विकासखंड की ग्राम पंचायत गुढा़ में स्थित प्राथमिक विद्यालय के ऊपर निकली 11000 के वी विद्युत लाइन हादसे को आमंत्रण देती नजर आ रही है। जनपद के मोंठ व मऊरानीपुर क्षेत्र के विद्यालयों में इसी प्रकार सम्बन्धित हुई घटनाओं से प्रशासन द्वारा अब तक सबक न लेकर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने में लगा है। अध्यापकों व ग्रामीणों द्वारा कई बार शिक्षा विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्यालय से निकली हाईटेंशन लाइन शिफ्ट कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया किन्तु आज तक किसी भी विभाग ने इस मामले को गम्भीरता से नहीं लिया। पिछले करीब डेढ़ वर्ष पूर्व इसी हाईटेंशन लाइन का एक तार विद्यालय में टूटकर गिरा था किन्तु गनीमत रही कि उस दिन रविवार के अवकाश की बजह से विद्यालय बन्द था अन्यथा एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। गुढा़ निवासी चन्द्रभानसिंह परमार द्वारा स्कूली बच्चों की जिंदगी से जुड़ी इस समस्या के समाधान हेतु जनसुनवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई किन्तु आंकड़ों की बाजीगरी व फर्जी निस्तारण कर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों को गुमराह करते हुए उक्त विद्युत लाइन को शिफ्ट कर दिया गया दिखाकर निस्तारण कर दिया गया, जबकि आज भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। विद्यालय के अध्यापकों व अभिभावकों ने पुनः उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले की जांच कराकर नौनिहाल स्कूली बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले लापरवाह बिधुत कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने तथा विद्यालय से निकली हाईटेंशन लाइन शिफ्ट कराये जाने हेतु त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है।

लापरवाही की बजह से ग्राम पंचयात भवन दयनीय स्तिथि में जिम्मेदार अधिकारी नही दे रहे ध्यान...

झांसी : जनपद की तहसील गरौठा की ग्राम पंचायत गुढ़ा में करीब 10 वर्ष पूर्व बनाया गया पंचायत भवन आज बदहाल स्थिति में पड़ा है । शासन की मंशा के अनुरूप पंचायत भवन ग्राम के विकास की योजनाओं का केंद्र बिंदु हो जहां पर ग्राम पंचायत की बैठक में ग्राम के विकास कार्यों की योजनाएं बनाकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाए, परंतु यहां की विडंबना यह है कि जब से पंचायत भवन बना है तब से आज तक ग्राम पंचायत की एक भी मीटिंग यहां नहीं हुई ।पंचायत भवन होने के बावजूद ग्राम पंचायत की मीटिंग अधिकांशतः विद्यालय या प्रधान के घर आयोजित की जाती है यहां तक की राष्ट्रीय पर्वों में भी आज तक पंचायत भवन पर तिरंगा नहीं चढ़ाया गया ।मरम्मत की तो दूर पुताई भी आज तक यहां नहीं कराई गई ।जिम्मेदारों की उपेक्षा के कारण धीरे धीरे यह भवन बदहाल होता गया वर्तमान में भवन के फाटक व खिड़कियां टूटे पड़े हैं तथा आवारा जानवरों का आशियाना बना हुआ है। ग्राम वासियों ने मंडलायुक्त वह जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बदहाल पंचायत भवन की जांच करा कर अविलंब मरम्मत कराए जाने की मांग किया है।

Post a Comment

0 Comments