रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर के ग्राम संतपुरा थाना सकरार निवासी सूरज प्रसाद पुत्र रघुवर प्रसाद कुशवाहा ने कोतवाली प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र बताया कि मैं सोमवार की दोपहर आई टी आई कॉलेज के पास रहने वाले अजय अहिरवार से 22000 रूपये लेकर घर जा रहा था कि रास्ते में एक आश्रम के पास 4 लोगों ने मुझे रोक लिया वह मुझे गाली गलौज देने लगे तथा पटक दिया मेरे जेब से 22000 रूपये निकाल लिए वह मेरी कनपटी पर तमंचा रखा और आकर कहने लगे यदि रिपोर्ट की तो मैं जान से मार दूंगा उनमें से कुछ लड़कों को मैं पहचानता हूं पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही करने की मांग किया है ।
0 Comments