Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकारी आवास मिलने के बावजूद भी नही बनवा पा रही है लाभार्थी, किया पुलिस से शिकायत....

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आ जाने के बावजूद भी आवास का निर्माण नही हो सका जानकारी के अनुसार मुहल्ला दमेले चौक निवासी चम्पा देवी कुशवाहा पत्नी गोरी शंकर कुशवाहा ने उपजिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मैने केंद्र सरकार की योजना के तहत मैने आवास बनाने के लिए फार्म भरा था जिसमे में पत्रता कई श्रेणी में नाम आ जाने पर मेरे बैंक खाते में पहली किस्त भी आ चुकी है। जिसको लेकर में अपनी जमीन पर आवास बनवाने के लिए काम कराना शुर किया। तभी मेरे परिवार वाले विवाद करने लगे और आवास बनाने के लिए मना करने लगे। जबकि उक्त जमीन मेरी पैतृक जमीन है। इसी बजह से मेरा आवास नही बन पा रहा है।उपजिलाधिकारी से आवास बनवाने के लिए माँग किया है ।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को गोवंश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भेजा शिकायती पत्र...

झांसी : मऊरानीपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को देकर बताया कि नगर व क्षेत्र में अन्ना जानवर काफी संख्या में विचरण करते हैं जिसको लेकर हम सभी समाज सेवी जानवर के बीमार होने पर नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराते हैं लेकिन उनका कहना होता है मेरे गाड़ी में डीजल नहीं है कर्मचारी नहीं है हम कैसे पहुंचे इस स्थिति में जानवरों अधिक बीमार हो जाने पर अपनी मौत भी गंवा चुका है लेकिन नगर पालिका को इसकी कोई फिक्र नहीं है जबकि केंद्र सरकार राज्य सरकार के मुखिया अन्ना जानवरों को लेकर काफी चिंतित है स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते आए दिन सड़कों पर चोटिल हो जाते हैं तथा बीमार हो जाते हैं अभी 2 दिन पूर्व एक बैल पुल के पास लहूलुहान हालत में पड़ा रहा लेकिन किसी भी नगर के अधिकारियों की हिम्मत नहीं हुई ही उस बैल का उपचार करा सकें इसी के एबज में बाह बैल तड़फता रहा जब इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकताओं को मिली उस बैल का विधिवत इलाज कराया इन्हीं समस्याओ को लेकर राजेश नगाइच, रोहित कुशवाहा,, बंसी श्रीवास धर्म रैकवार लव कुश सिंह, शिवम वर्मा, अमर सिंह, रानू खरे, शिवम कुशवाहा ,रुपेश कुशवाहा, दर्जनो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी से गोवंश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन को अदिशित कर गो बंस की सुरक्षा की मांग की हैं ।

Post a Comment

0 Comments