Ticker

6/recent/ticker-posts

रविवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के मद्देनजर डीएम और एसपी ने लिया कड़ा शीतलाधाम में व्यवस्थाओं का जायजा...

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में 28 सितम्बर 2019 को रविवार से शुरू हो शारदीय नवरात्र के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप गुप्ता शनिवार को कड़ा शीतलाधाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वहां पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, सड़कों के गड्ढों को ठीक करने, कूड़ा निस्तारण एवं पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होने दुकानदारों से भी कहा है कि दुकानों के आस-पास डस्टबिन अवश्य रखें जिससे कि लोग अनुपयोगी वस्तुयें इधर उधर न फेंककर कूड़ादान में ही डाले जिससे कि साफ-सफाई बनी रहे।

जिलाधिकारी ने कुबरी घाट पर भी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहां पर भी उन्होने कूड़ा निस्तारण एवं साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। लोगों के द्वारा वहां पर बने सार्वजनिक शौचालय के खराब होने की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सिराथू को सार्वजनिक शौचालय को ठीक कराते हुए उसको क्रियाशील किये जाने का निर्देश दिया है। साथ ही जिलाधिकारी ने वहां पर लगे आरओ प्लान्ट को भी देखा, इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सिराथू, खण्ड विकास अधिकारी कड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

जनपद में बारुस के चलते बढ़ रही समस्याओं को देखते हुए तहसीलों में बनाये गये कन्ट्रोल रूम...

कौशाम्बी : जनपद में हो रही लगातार बारिस से होने वाली परेशानियों एवं समस्याओं के सम्बन्ध में सूचना देने एवं सहायता के लिए तहसीलों में कन्ट्रोल रूम बनाये गये है, कोई भी व्यक्ति बारिस से होने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में इन नम्बरों पर बात करके अपनी समस्या के बारे में बता सकता है, तहसीलों में बनाये गये कन्ट्रोल रूम नम्बर निम्नवत है-
तहसील-मंझनपुर का कन्ट्रोल रूम नम्बर-05331-232299, 9454417883
तहसील-चायल का कन्ट्रोल रूम नम्बर-9454417882, 8887758662
तहसील-सिराथू का कन्ट्रोल रूम नम्बर-7235815331

Post a Comment

0 Comments