Ticker

6/recent/ticker-posts

टीबी और क्षयरोग के इलाज के लिए घर घर जाएगी स्वास्थ विभाग की टीमें...

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : जनपद के मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मीटिंग हॉल में विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण हुआ। जिसमें पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम झांसी द्वारा सक्रिय टीवी खोज अभियान चलाया जा रहा है। जो कि 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें घर घर जाकर सक्रिय टीम टीवी के मरीजों की खोज करेगी, तथा मरीजों की खोज करके उनका इलाज किया जाएगा। वहीं डॉ सुमित मिसुरिया ने बताया कि जो इस बीमारी से ग्रसित मरीज हैं। उनको चिन्हित करके दवाइयां दी जाएंगी। जिससे ऐसे मरीजों में कमी हो सके और बीमारी पर नियंत्रण किया जा सके। सक्रिय टीवी खोज अभियान के तहत एक गठित की गई टीम की मीटिंग ली गई । जिसमें खासतौर पर ऐसे मरीजों को चिन्हित किया जाएगा जो इस ऐसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और उनका इलाज किया जाएगा, यह अभियान चलाकर इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकेगा इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र की टीम घर घर जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments