ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

प्रयागराज : मेजा थाना क्षेत्र के गेंदुराही पहाड़ी इलाके में पैदल जा रहे एक युवक को दो बाइक सवार लोग आए पैदल चल रहे युवक को गोली मार दी और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, गोली लगने के कारण वही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अपराधियों ने जब ताबड़तोड़ फायरिंग की तो वहां के क्षेत्रवासी गोलियों की आवाज सुनकर फौरन बाहर निकल कर युवक के पास जा पहुँचे, लेकिन बहुत देर हो गई थी गोली लगने की वजह से युवक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने फौरन आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दिए सूचना मिलने पर पर मेजा सीओ सहीराम आर्य, इंस्पेक्टर मेजा मनोज कुमार पाठक मय हमराहियों के साथ घटनास्थल पर जा पहुँचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं जिस जगह पर घटना हुई बारीकी से जांच की जा रही है मृतक युवक की पहचान कुछ देर बाद हो गई युवक का नाम शिवम पांडे पिता विनोद पांडे गांव अछोला थाना मांडा है आपको बता दें घटना की सूचना जैसे ही प्रयागराज SSP सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को हुई फौरन अपने समस्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए घटना की जगह का मुआयना कर रहे हैं SSP सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिलाए एवं मेजा थाना प्रभारी को निर्देश जारी किए कि मामले की पूरी जांच करके अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा ।
इस घटना पर मीडिया को SSP सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अपराधियों तक पुलिस के हाथ पहुंच जाएंगे मामला क्या है अभी खुलासा नहीं हुआ है किस वजह से अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया इसका भी खुलासा नहीं हुआ जांच करने के बाद जैसे ही कुछ ठोस सबूत पुलिस के हाथ लगते हैं जल्द ही खुलासा किया जाएगा ।
0 Comments