ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में बीते दिन सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक लड़की से तीन युवकों ने जबरन ब्लात्कार किया।रेप करने के बाद आरोपी युवको ने नाबालिक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया वायरल कर दिया।दिल दहला देने वाली घटना से पूरा पुलिस महकमा सकते में आया।आनन फानन में एसपी प्रदीप गुप्ता कई दिनों से घटनास्थल का मुआयना किया।आरोपियों को विरुद्ध सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर 01 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल दहला देने वाली घटना से सभी लोग स्तब्ध रह गए।परिजनों ने पुलिस के ऊपर भी गंभीर आरोप लगाया।एसपी ने इन्सपेक्टर सरायअकिल मनीष पाण्डेय,सबइंस्पेक्टर दिलीप गुप्ता सहित सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल 05 टीम गठित कर गिरफ्तारी के निर्दश दिए थे ।

पुलिस के मुताबुक 5 राउंड फायर आरोपी ने पुलिस पर झोंका है पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया है, एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई थी।मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बाइक से प्रयागराज की ओर जा रहा है।एसओजी और सरायअकिल पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस के ऊपर तमंचे से फायर करने लगा।जवाब में टीम ने भी फायरिंग किया तो आरोपी के पैर में गोली लग गयी और आरोपी घायल हो गया।आरोपी के पास से 01 अवैध तमंचा 02 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।घायल अभियुक्त को इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है ।
0 Comments