ब्यूरो रिपेर्च- जतन सिंह

महोबा : जनपद में सितंबर 2019- जनपद में जलशक्ति अभियान के दौरान जल के संरक्षण हेतु किये गए उपायों की हकीकत जानने तथा भारी बारिश के मद्देनजर जनपद के किसानों की स्थिति जानने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने सिंचाई निर्माण मंडल के अधीक्षण अभियंता सर्वेश कुमार श्रीवास्तव की सिंचाई विभाग की टीम तथा राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ अर्जुन बाँध का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अर्जुन सहायक नहर के जरिये चरखारी में अवस्थित अर्जुन बाँध को भरे जाने की यथास्थिति को जानने हेतु अर्जुन फीडर के टेल भाग कि0मी0 नंबर 40610 से 41600 तक का पैदल निरीक्षण किया।उन्होंने उस भाग को भी देखा जहां से अर्जुन सहायक नहर का पानी बाँध में प्रवेश करता है।बतादें दें कि अर्जुन बांध का निर्माण ईसवी 1952-57 के बीच किया गया था।इसी को भरने के उद्देश्य से अर्जुन सहायक नहर प्रणाली को तैयार किया गया है।यह नहर धसान नदी पर बने लहचूरा बाँध से संचालित होगी।यह एक लिफ्ट कैनाल परियोजना है।आपको यह भी बताना है कि अर्जुन बांध से चरखारी नगर एवं रिवाई आदि गाँवों को जल संस्थान द्वारा पेयजल भी उपलब्ध कराया जाता है। निरीक्षण में डीएम ने जल संस्थान के इंटेक वेल तथा पुराने स्पिल वे के फ़्लेंक स्केप को भी देखा।उन्होंने पाया कि अर्जुन बाँध अपनी क्षमता से 2 मीटर अभी भी खाली है।इस पर उन्होंने मौहदा बाँध प्रखण्ड के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार सिंह को निर्देशित किया कि नहर को सही कराकर पुनः शुरू किया जाए ताकि बांध को पूरी क्षमता से भरा जा सके।उन्होंने ये भी कहा कि नहर का संचालन बहुत ही सावधानी से किया जाए ताकि आस-पास के किसानों की फसलों को किसी भी प्रकार की हानि न हो।इस पर एक्सईएन मौहदा बाँध ए के सिंह अवगत कराया कि नहर पूरी तरह से सही है।मौसम विभाग द्वारा 29 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है,इस हेतु दो दिन बाद ट्रायल के उपरांत अर्जुन बांध भरने के लिए नहर को चालू कर दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संजय मलिक, सहायक अभियंता राजेश यादव सहित सिंचाई विभाग के जेई तथा राजस्व विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
0 Comments