रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुहल्ला पुरानी मऊ में बड़ी माता मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दरबार में जल चढ़ाने को पहुंच रहे । जानकारी के अनुसार मुहल्ला पुरानी बड़ी माता मंदिर के पास नवरात्रि के समय 9 दिन का मेले का आयोजन किया जाता है ।जिसमे नगर व क्षेत्र की महिलाएं व पुरुषों की संख्या बहुत ज्यादा रहती है ।इस मेले में बिजली ब्यबस्था व साफ-सफाई की व्यवस्था नगर पालिका के द्वारा कराई जाती है ।तथा कानून ब्यबस्था के लिए महिला पुलिसकर्मी व सब इंस्पेक्टर सहित तमाम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। मंदिर के पुजारी सौरभ, अरविंद तिवारी का कहना है कि मन्दिर पर सुबह 4:00 बजे से जल चढ़ाने वालों की संख्या बढ़ती जाती है ।यह भीड़ दोपहर 11:00 बजे तक चलती है ।शाम के 4:15 बजे से रात 11:00 बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है ।मेले की देख रेख के लिए मेला प्रभारी बी के सिंह को बनाया गया उनकां कहना है ।कि मेले में सुबह व शाम के समय तिपहिया वाहन व भारी बाहनो का आना जाना बर्जित रहेगा कानून ब्यबस्था के लिए मन्दिर के अंदर महिला पुलिस कर्मी तथा मेले में सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है ।तथा कुछ पुलिस कर्मी व महिला पुलिस कर्मी सादा बर्दी में मेले में भृमण करेगे ।
संगीत मय राम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया.....

झांसी : मऊरानीपुर के मुहल्ला पुरानी मऊ में तिवारी सदन पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीत मय रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया, जानकारी के अनुसार पुरानी मऊ स्तिथ बड़ी माता मंदिर के पास तिवारी सदन पर संगीत मय रामचरित मानस का पाठ का आयोजन किया गया । इस मौके पर सन्दीप तिवारी, अरुण तिवारी,आलोक, लालजी संजीव तिवारी, रवि, प्रियम त्रिपाठी समीर तिवारी,हर्ष तिवारी राजा प्रिंस तिवारी, रिंकू मिश्रा, अमित मिश्रा अभय,धुर्व, अनुपम आशी बेटू, देव, पलक, अक्षता, वीणा त्रिपाठी, अमृता दुवे, शोभना मिश्रा, सपना दुवे, शोभा तिवारी, अल्का, रेखा, संगीता, राधिका तिवारी, सहित आदि लोगो ने सहयोग किया।
0 Comments