रिपोर्ट- राज भारती

शाहजहाँपुर : जनपद में थाना मिर्जापुर के अंर्तगत हुआ भीषण एक्सीडेन्ट जिसमें चार लोग घायल बताएं जा रहें हैं एक की हालत गम्भीर है । शाहजहाँपुर के थाना मिर्जापुर के अंर्तगत फरुखाबाद से बदायूं हाइवे पर दोषपुर नागर के समीप मोड़ पर लगभग 11बजे टेम्पू और बाइक की हुई भिड़न्त में चार लोग घायल हुए हैं फरुखाबाद की तरफ से आ रहे टेम्पू ने अनियंतिरत होकर बाइक में टक्कर मार दी और टेम्पू खाई में पलट गया और बाइक सबार प्रशान्त पुत्र मदनपाल गोकुल नगला गम्भीर रुप से घायल हैं जिन्हे जरियनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं ।
0 Comments