रिपोर्ट- राज भारती

शाहजहाँपुर : जनपद में 45 वीं अंतर्जनपदीय अलार्म एफिशिएंसी रेस राइफल रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया । पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी डॉ एस चिनप्पा ने विजेताओं को शील्ड व उपहार देकर सम्मानित किया, शाहजहांपुर टीम के कांस्टेबल अजीत कुमार रिवाल्वर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में सर्वाधिक 140 अंक प्राप्त कर बेस्ट शूटर बने, असाल्ट प्रतियोगिता की शील्ड 165 अंक पाकर शाहजहांपुर के नाम रही । राइफल,रिवॉलवर, पिस्टन प्रतियोगिता शील्ड 247 अंक पाकर बरेली को मिली । नई स्पर्धा थ्री पोजीशन पुरुष-महिला वर्ग की शील्ड शाहजहांपुर को मिली, नई स्पर्धा राइफल रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता में 136 अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया मुरादाबाद के 116 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता में बरेली की टीम ने 322 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया, शाहजहांपुर की टीम ने 234 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया, महिला वर्ग की नई स्पर्धा में 158 अंक प्राप्त कर शाहजहांपुर की टीम ने पहला स्थान पाय, बरेली की टीम ने 103 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाय, साथ ही अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की टीम ने 15 मिनट 45 सेकंड में सारी बाधाओं को पार कर पहला स्थान प्राप्त किया, वही बरेली की टीम ने 16 मिनट 24 सेकंड में सारी बाधाओं को पार कर दूसरा स्थान प्राप्त किया ।
0 Comments