ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में समाजवादी पार्टी का एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय धरना का तहसील कार्यालयों का असर कौशाम्बी में भी दिखाई दिया है।
जनपद की मंझनपुर तहसील में धरना प्रदर्शन के मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लिया है, बारह सुर्ती मांग का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा है, उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के अन्याय और अत्याचार के कारण धरना प्रदर्शन जरूरी हो गया है। योगी सरकार ने अनुसूचित जातियों के लिए छात्रवृत्ति बन्द कर दिया और जीरो बैलेंस एडमिशन भी संस्थानों में रोक लगा दिया है ।

प्रदेश में बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही, लूट, हत्या, बैंक लूट आम बात हो गई है, जिसपर सरकार का कोई कंट्रोल नाम मात्र का भी नही है। योगी सरकार ने फर्जी मुकदमों की शतक पूरा को दिया है । साथ ही श्री सरोज ने आजम खान, अब्दुल्ला आज़म खान और अन्य लोगों पर जो मुकदमा लगा है, वह सरकार खत्म करे ।
0 Comments