Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी ने सभी थोक और फुटकर विक्रेताओं को दिया चेतावनी, जानबूझ कर नही बढ़ाये प्याज की कीमत...

ब्यूरो रिपोर्ट- जतन सिंह


महोबा : जनपद में 01 अक्टूबर 2019 को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने जनपद के सभी थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्याज की बढ़ती कीमतों के दृृष्टिगत भण्डारण की सीमा निर्धारित कर दी गयी है। जिसके अनुसार थोक विक्रेता 50 मीट्रिक टन तथा फुटकर विक्रेता 10 मीट्रिक टन ही प्याज का भण्डारण कर सकते हैं।इस निर्देश को लागू कराने हेतु जनपद में प्याज के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिहाज से प्रत्येक तहसील के लिए प्रवर्तन टीम का गठन किया गया है।तहसील महोबा में उपजिलाधिकरी सदर के नेतृृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं मण्डी सचिव महोबा, तहसील चरखारी में उपजिलाधिकारी चरखारी के नेतृृत्व में मण्डी सचिव, विपणन निरीक्षक एवं पूर्ति निरीक्षक तथा तहसील कुलपहाड़ में उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ के नेतृृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तथा मण्डी सचिव कुलपहाड़ की टीमें प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगीं।जिलाधिकारी ने जनपद में प्याज की कीमतों पर अंकुश लगाये जाने, व्यापारियों की जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी को पूरी तरह रोकने के उद्देश्य से सभी उपजिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं, कि अपने नेतृृत्व में लगातार प्रवर्तन की कार्यवाहियां सुनिश्चित करायें, ताकि प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाया जा सके।

अपनी मांगों को लेकर बार एसोसिएशन ने दिया उपजिलाधिकारी को ज्ञापन....

महोबा : जनपद में बार एसोसिएशन चरखारी के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव एवं पूर्व अध्यक्ष वीरपाल सिंह एडवोकेट एसोसिएशन के महामंत्री श्री यूनुस खान की अगुवाई में आज तहसील परिसर के अधिवक्ता और जूनियर डिवीजन परिषद के सभी अधिवक्ताओं ने लेखपालों के विरुद्ध जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि,अधिवक्ताओं के विरुद्ध हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग किया है, उपजिलाधिकारी चरखारी को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंप अपनी मांगे रखी।और कहा कि,यह एक आपसी विवाद है, इसमें दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर प्रशासन को काम लेना चाहिए जिससे टकराव की नौबत ना आने पाए।


Post a Comment

0 Comments