Ticker

6/recent/ticker-posts

सस्ती प्याज उपलब्ध कराने और जमाखोरी, मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए डीएसओ, एसपी शाक्य ने जिला पूर्ति कार्यालय में शहर के कोटेदारों के साथ बैठक किया...

ब्यूरो रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : जनपद में 4 अक्टूबर 2019 को जिला मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार तिवारी के निर्देशानुसार आम लोगों को सस्ती प्याज उपलब्ध कराने तथा प्याज की जमाखोरी, मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाए जाने हेतु डीएसओ एसपी शाक्य ने जिला पूर्ति कार्यालय में शहर के कोटेदारों के साथ बैठक किया, बैठक में उन्होंने बताया कि पूरे शहर में लोगों को सस्ती प्याज उपलब्ध कराने के लिहाज से 10 दुकानें कांति पुरवार पुरानी गल्लामंडीव लखनलाल पुरवार पुरानी गल्लामंडी, निसार अहमद हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के पास, ओमप्रकाश मिल्कीपुरा, महेंद्र कुमार नयापुरा नैकाना, पंकज पुरवार बजरिया,प्रभुदयाल गुप्ता मलक पुरा खोआ मंडी के पास, भगवानदास प्राइवेट बस स्टैंड के पास गांधी नगर, संतोष कुमार वर्मा नयापुरा नैकाना एवं दिनेश पांडेय शुक्लानापुरा महोबा में संचालित कर दी गईं हैं।इन सस्ती रेट की दुकानों से सभी राशनकार्ड धारक एवं अन्य कोई भी व्यक्ति 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीद सकता है। पूर्ति अधिकारी द्वारा ये भी बताया गया कि ऊदल चौक सब्जी मंडी के थोक विक्रेता मोहम्मद इमरान उक्त दुकानदारों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराएंगे, बैठक के दौरान सूचना अधिकारी सतीश यादव, पूर्ति निरीक्षक महोबा आलोक पटेरिया सहित उक्त सभी लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments