Ticker

6/recent/ticker-posts

दुर्गा पूजा मंडाल शक्ति द्वार पर बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता हुई प्रारम्भ, कई कलाकारों ने लिया हिस्सा..

ब्यूरो रिपोर्च- जतन सिंह

महोबा : जनपद में नगर के दुर्गा पंडाल शक्ति द्वार पर आज बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता 6 से 13 वर्ष तक के बच्चे के बीच शुरू हुई, बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री निर्भय सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राहुल बड़ौनिया ने सबसे पहले बुलाया लवली जिन्होंने 'मैया यशोदा' डांस कर दुर्गा पंडाल में उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। दूसरे नंबर पर आई प्रियंका और शशि रैकवार ने करके चोरी गीत पर नृत्य कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।खुशी कुमारी 'मैं बरसाने की छोरी' भक्तों को कृष्ण भक्ति में डुबो दिया, वहिनी मेरे भोले डमरू वाले पर कार्यक्रम में एक नए प्रकार का रंग भर दिया। जिसे देखकर दर्शकों ने रजनी की प्रतिभागी जमकर सराहना किया । चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के संरक्षण में हो रहे कार्यक्रम डांस प्रतियोगिता बूगी बूगी में बच्चों का उत्साह देखने लायक था और हजारों दर्शकों के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बच्चों के लिए बहुत मायने रखता है। वहीं विधायक ने बच्चों की प्रतिभा को निखार के लिए शक्ति द्वार से दुर्गा पंडाल में पूरे 9 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रखा है।जो नगर वासियों के लिए मां की पूजा,अर्चना बंधन के साथ भक्तों का भक्ति भावना का भी ख्याल रखा गया है।इसी उद्देश्य को लेकर शक्ति द्वार पर लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments