Ticker

6/recent/ticker-posts

ट्रक की टक्कर से जल संसाधन की बाउंड्रीवाल हुई क्षतिग्रस्त...

रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर में मंगलवार की शाम 5 बजे जल कल अभियंता हरिकेश पटेल ने कोतवाली प्रभारी को दिये गए प्रार्थना पत्र में बताया कि जल संसधान में बताया कि पूरानी मऊ में पानी की सफ्लाई के लिये मुहल्ला पूरानी मऊ में जल संसधान के द्वारा जो ट्यूबवेल लगाया गया था जिसकी बाउंड्रीवाल को ट्रक आर जे 29 जी एफ 5008 के चालक ने तेजी और लापरवाही से तोड़ दिया है, दिए गए प्रार्थना पत्र में कोतवाली पुलिस ने धारा 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया ।

कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब बेचेन वाली महिलाओं पर करी कार्यवाही...

झांसी : मऊरानीपुर में कच्ची शराब बेचने बाली 2 महिलाओं पर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही किया है, जानकारी के अनुसार खदियन चौराहे के पास से देवरीसिंह पूरा डेरा निबासी निशा पत्नी मनोज कबूतरा तथा संगीता पत्नी सुखदेव निबासी भकोरा डेरा को पुलिस ने कच्ची शराब लिये हुए रोका उनकी तलासी लेने पर उनके पास से बीस बीस लीटर की कुपिया जिसमे कच्ची शराब भरी हुई थी, पकड़ी हुई दोनो महिलाओ पर कोतवाली पुलिस ने आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है ।

Post a Comment

0 Comments