रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : जनपद में 5 अक्टूबर 2019 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता एवं सीडीओ हीरा सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में 71 बिन्दुओं से सम्बंधित विकास कार्यों की विभाग वार समीक्षा की गयी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने नवरात्रि/दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत सभी नगरपालिका/नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को नगर क्षेत्र तथा डीपीआरओ संतोष कुमार को ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई के साथ-साथ मच्छरों की रोकथाम हेतु दवा छिड़काव/फॉगिंग कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि लगातार बारिश होने की वजह से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव एवं नालियों के चोक होने की समस्याएं बानी हुईं हैं,इसलिए सम्बन्धित अधिकारी गण इस कार्य में लापरवाही न बरतें।इस अवसर पर उन्होंने आम लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के के अंतर्गत आगामी 14 नवंबर को 351 जोड़ों की एक साथ शादी की जाएगी,जो भी लोग अपनी कन्यायों का इस योजना के अंतर्गत विवाह सम्पन्न कराने के इच्छुक हों वे संबंधित नगरपालिका/नगर पंचायत, विकासखण्ड एवं जिला पंचायत में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी पर 51000 रुपये खर्च किये जाने का प्रवन्ध है, जिसमें से 35000 रुपये सीधे कन्या के खाते में दिए जाएंगे।यह योजना समाज कल्याण विभाग से संचालित है।।उन्होंने ग्रामीण पेयजल की समीक्षा करते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुरुप आवंटित हैंडपंपों को अतिशीघ्र लगवाया जाय तथा उनकी रिपोर्ट प्रेषित की जाय।उन्होंने पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने हेतु बीडीओ,डीपीआरओ,अधिशाषी अधिकारियों तथा एक्सईएन जल संस्थान एवं जल निगम को निर्देशित किया। इसी दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण कारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ दिया जाय, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को सूचित किया कि नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को मुख्यालय पर ही रहने के कड़े निर्देश दिए हैं, इसलिए कोई भी अधिकारी इन छुट्टियों में जिला मुख्यालय न छोड़े,अन्यथा की स्थिति में कार्रवाही के लिए तैयार रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा/विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपस में प्रेम एवं सौहार्द के साथ त्यौहार मनाएं। बैठक में सीएमओ डॉ सुमन,डीएफओ रामजी रॉय, डीडीओ आरएस गौतम,पीडी डीएन पांडे, डीएसओ एसपी शाक्य, डिप्टी आरएमओ रामकृष्ण पांडेय,डीडी एजी जी राम,सहायक अभियंता लघु सिंचाई एम के शाह,सूचना अधिकारी सतीश यादव,पीओ डूडा वी के निगम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।
0 Comments