न्यूज़ एजेन्सी
दिल्ली : महत्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस ने बुधवार को पूरे देश में पदयात्राएं निकालकर न सिर्फ अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की, बल्कि खुद के बापू की विरासत और मूल्यों से जुड़े होने का संदेश दिया। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ने गांधी जयंती पर अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस एवंं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद को सर्वेसर्वा बताने की इच्छा रखते हों वो राष्ट्रपिता के आदर्शों को नहीं समझ सकते, दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से बापू की समाधि राजघाट तक पदयात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस यात्रा को ‘गांधी संदेश यात्रा’ नाम दिया गया था। यात्रा के राजघाट पहुंचने के बाद राहुल गांधी और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
0 Comments