Ticker

6/recent/ticker-posts

चोरों के हौसले बुलंद, चौकी से चंद कदम दूर मोबाइल शॉप की दुकान में किया हाथ साफ...

ब्यीरो रिपोर्ट- जतन सिंह

महोबा : कोतवाली क्षेत्र के गौरहारी गांव में थाने से चंद कदम दूर एक मोबाइल शॉप से चोरों ने लाखों का माल उड़ा कर पुलिस को खुली चुनौती दी है।विवरण के अनुसार हरिश्चंद्र पुत्र शोभा निवासी गौहरारी रहता है, दुकान से बीती रात चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया है मोबाइल की दुकान से लगभग 60,000 कीमत का लैपटॉप,15 मोबाइल फोन तथा ₹6000 पार कर दिए हैं, सुबह जब लोगों ने हरिश्चंद्र की दुकान की शटर का ताला टूटा देखा तो उसको फोन करके बताया गया, और हरिश्चंद्र ने आकर दुकान का शटर खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए, जिसके बाद उसने गौहरारी चौकी में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।

चरखारी में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया अपनी कला का हुनर....

महोबा : चरखारी में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया अपनी कला का हुनर
शक्ति द्वार नवदुर्गा कमेटी के तत्वाधान में चल रहे कार्यक्रमों में आज मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनको प्रोत्साहन देने के लिए चरखारी विधायक श्री बृजभूषण राजपूत विभिन्न कार्यक्रम करा कर उन्हें सम्मानित भी करते हैं। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में 6 से 14 वर्ष तक की कन्याओं ने भाग लिया, 30 की संख्या में आयीं कन्याओं ने मेहंदी रचाने की कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Post a Comment

0 Comments