Ticker

6/recent/ticker-posts

आयशर गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दोनों पैर टूटा, हालत गम्भीर...

रिपोर्ट- संग्राम सिंह

कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के चायल चौकी अंतर्गत तिल्हापुर मोढ़ की तरफ से होते हुए प्रयागराज की तरफ जा रही अंग्रेजी शराब से भरी आयशर गाड़ी अनियंत्रित होकर मनौरी की तरफ से आ रही बाइक को टक्कर मारते हुए खाई में गिरने से बाल-बाल बची, मिली जानकारी के अनुशार आयशर गाड़ी की टक्कर से इस दुर्घटना में बाइक चालक का दोनों पैर टूट गया आस-पास के लोगो के द्वारा घायल व्यक्ति को आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुची क्षेत्रीय पुलिस ने खलासी सहित शराब से भरी ट्रक को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए भेजवा दिया है, घायल व्यक्ति मनौरी बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments