Ticker

6/recent/ticker-posts

दैवीय आपदा से पीड़ितों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने में हीला हवाली बर्दास्त नही, आपदा राहत को लेकर सांसद ने कराई बैठक...

ब्यूरो रिपोर्ट- सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में भारी बारिश के चलते जनपद के गरीब, कमजोर, किसान, मजदूर को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है दैवीय आपदा से पीडित जनपद वासियो को राहत देने के उद्देश्य से आज आपदा राहत की बैठक सांसद विनोद सोनकर ने ली है और अधिकारियो को स्पष्ट शब्दो में कहा है कि देवीय आपदा से पीडित लोगो को हर सम्भव तत्काल सरकारी आर्थिक मदद उपलब्ध करायी जाये दैवीय आपदा से पीडितो को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने में जिस स्तर से हीला हवाली हुयी उसकी खैर नही होगी। सांसद ने कहा कि जिले में लगातार भारी बारिश से जनपद वासियो को काफी क्षति पहुॅची है। लगातार जिले के ब्लाको से बारिश के कारण घरों के गिरने की सूचनायें आ रही है जिससे जनपद के लोगो को आर्थिक, शारीरिक क्षति हो रही है। जिसको संज्ञान में लेकर कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने जिलाधिकारी कौशाम्बी, मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी व उप जिलाधिकारी मंझनपुर, चायल, सिराथू एवं खण्ड विकास अधिकारी नेवादा, मूरतगंज, चायल, सिराथू, कड़ा, मंझनपुर, कौशाम्बी, सरसवां के साथ बैठक लिया, बैठक में जनपद के आपदा पीडि़तों को जल्द से जल्द लाभ कैसे पहुचाया जाये इस पर विचार किया गया।

कौशाम्बी सांसद ने जनपद के खण्ड विकास अधिकारियों नें बारिस से गिरे मकानों की सूची भी उपलब्ध करायी जिसमे नेवादा ब्लाक 241, मूरतगंज 235, चायल 64, सिराथू 350, कड़ा 330, मंझनपुर 149, कौषाम्बी 175 सरसवां 243 लोगों के क्षति का आंकलन किया गया जिस पर कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने बैठक में कहा कि जिन लोगों के आंशिक क्षति हुयी है उन्हे भी आपदा राहत का पूरा लाभ दिया जाये तथा विचौलियों से भी बचाने के लिये प्रयास किया जाये। किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार, लापरवाही, उदासीनता बर्दास्त नही किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments