रिपोर्ट- अंजना यादव

झांसी : मऊरानीपुर के ग्राम चिमदवारा के सेकड़ो किसानों ने एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को झाँसी को भेजा। जानकारी के अनुसार ग्राम चिमदवार टापरीयन से मुख्य सड़क गुरसराय रोड़ जिसकी लंबाई एक किलोमीटर है। उक्त सड़क बनाने का ठेका भी हो चुका है। लेकिन अभी तक सड़क नही बनवाई बरसात के मौसम में वहाँ के निवासियों को आने जाने में काफी समना करना पढ़ रहा है। तथा किसानों की खरीफ की फसल चौपट होने से किसान बर्वाद हो चुका है। किसानों ने पत्र में जिले के सभी गांव में प्लाट टू प्लाट सर्वे करा कर मुआवजा दिलाया जाए।प्रार्थना पत्र में ठाकुर दास, किशोरी लाल, रामनारायण, रामप्रसाद, घनेद्र, हनुमत, परमानन्द कुशवाहा, मुन्ना लाल पांचाल, महादेव, व्रजलाल, पंचम, रामदत्त, रामहित, राकेश, दीनदयाल, रामाधार निषाद संजीव पटेल, बिरगभन्न रामभरोसे नाथूराम आदि किसान मौजूद रहे।
एल आई सी एजेंट द्वाराधोका धड़ी कर जान से मारने की धमकी पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज....
झांसी : मऊरानीपुर मुहल्ला पुरानी वेलाई निवासी राकेश पुत्र रतनलाल ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पास रहने वाले रामपाल कुशवाहा पुत्र बारेलाल एलआईसी एजेंट है । उसने मेरे साथ पॉलसी के नाम पर धोखाधड़ी कर मुझे जान से मारने की धमकी भी दे डाली, जानकारी के अनुसार राकेश के कहना है। कि वह 13 दिसम्बर 2014 को रामपाल कुशवाहा आया। और बीमा कराने बाबद 25 हजार रुपये की पॉलिसी लेने की स्कीम जब मैने आना कानी की तो उसने अनेको प्रकार की पॉलिसी की योजना के बारे मे समझाया, तथा रुपया दिलाने की गारंटी लिया। में उसकी बातों में आ गया। तो 13 दिसम्बर की शाम 6 बजे रामपाल कुशवाहा जो एल आई सी एजेन्ट है। उसको 25 हजार रुपये की ब्यबस्था करके दे दिए। उसके बाद जब मैने पेसो की। रसीद ओर पॉलिसी देने के लिए कई बार टोका तो 2 वर्ष बाद 5हजार 940 रुपये का एक बॉन्ड तथा तीसरा बॉन्ड 18 हजार रुपये का मुझे धमा दिया है।कुलमिलाकर मेरे पास 23 हजार 940 रुपये के बॉन्ड रूपी कागज मुझे मिले मुझे जब इन बॉन्ड को देखकर मन मे कुछ शंक हुई तो मे एल आई सी के दूसरे एजेंट को बॉन्ड दिखाने पहुचा तो उसने बताया कि तुम्हारे साथ धोखा हुआ।यह बॉन्ड बीमा पॉलिसी के नही है। इसी को लेकर जब में रामपाल से एल आई सी न होने की कहीं तो उसने स्वीकार कर लिया। और मुझे एक 100 रुपये का स्टाम्प देकर उसमे लिखा कि पूरा पैसा 30 जून 2019 तक पूरा पैसा बापीस कर दूंगा जब समय निकल गया और मेरा पैसा नही मिला तो में 20 जुलाई 2019 को जब हम रामपाल को पहुँचा ओर पैसा मांगने लगा तो उसने मुझे धक्का देकर भगा दिया तथा मुझे जान से मारने की धमकी दी और 7 अगस्त को घर के सामने रोककर रामपाल कुशवाहा तथा उसकी पत्नी वैजयंती ने लाठी-डंडों से मेरी मारपीट कर दी तथा धमकी दी कोतवाली पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर धारा 406 323 504 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया
पिकअप के चालक के विरुद्ध थाना में मुकदमा दर्ज......
झांसी : मऊरानीपुर मुहल्ला कटरा निवासी रमेश चन्द्र साहू ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र देकर बताया कि टैक्सी चालक के द्वारा टक्कर मारने की शिकायित की । जानकारी के अनुसार मुहल्ला कटरा निवासी रमेश चन्द्र साहू ने बताया कि वह 4 सितंबर को सुबह 8 बजे वह गौरव गेस्ट हाउस के पास जा रहा था । तभी सामने से आ रहा पिकअप यू पी 93 बी टी 7396 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मुझे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया ।प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 279, 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया ।
0 Comments