Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद में टीबी रोग खोज अभियान चलाया गया, जिसमें मरीजों का हुआ इलाज....

ब्यूरो रिपोर्ट-राहुल भारती

फर्रूखाबाद : जनपद में टीबी रोग खोज अभियान 10 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलाया गया। जिसमें 93 टीमों ने जिले के 2 लाख 14 हजार लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 2 लाख 69 हजार लोगों से टीबी संसद रोग से सम्बन्ध में जानकारी की और 1,165 लोगों के बलगम के सैम्पल लिए गए। जिसमें 72 लोगों में टीबी रोग के लक्षण मिले जिसमें से 63 लोगों ने अपना इलाज शुरू कर दिया। शेष लोगों ने इलाज कराने से मना कर दिया। जिला क्षय रोग अधिकारी, डाॅ. सुनील मल्होत्रा ने कहा कि क्षय रोग पूरे विश्व के लिए एक जटिल समस्या बनी हुई है। ऐसे में अगर जनभागीदारी मिल जाये और लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो जाएँ। तो इस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंका जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments