ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में में धूमनगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुरस्कार घोषित फरार अभियुक्तों को शरण देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा संख्या 342/2025 धारा 103(1)/352/191(2)/3(5) बीएनएस एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में की। बतादें कि धूमनगंज थाना के मुंडेरा चुंगी के समीप स्थित पेट्रोल पंप के बगल में ईंट पत्थर से मारकर हुई रोडवेज़ संविदा चालक की हत्या के बाद पुलिस लगातार नामजद आरोपियों के घरों पर दबिश दे रही है। पूरे मरियाडीह गाँव की गली गली में पुलिस फोर्स तैनात है। मामले में सात नामजद आरोपियों पर 25-25 का इनाम घोषित किया गया है। वहीं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 7 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। लापरवाही बरतने पर टीपीनगर चौकी इंचार्ज पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर विवाद हुआ था जिस पर सीपी ने कहा है कि हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाएगी। अब इसी मामले में आरोपियों को शरण देने वालों पर भी गाज गिराई जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में समशाद अहमद, सुभान अहमद, शमी हसन, शमीम अहमद, तौफीक अहमद और मेराज अहमद शामिल हैं। सभी को पुलिस ने 23 अक्टूबर 2025 को उनके घरों से गिरफ्तार किया। इस आधार पर थाना धूमनगंज में मुकदमा संख्या 343/2025 धारा 253 बीएनएस के तहत नया अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में से तीन के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शमीम अहमद पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे, तौफीक अहमद और मेराज अहमद पर मारपीट, धमकी व गालीगलौज से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अमर नाथ राय, उप निरीक्षक सागर, उप निरीक्षक निशांत जाटव, हेड कांस्टेबल प्रभूनाथ राय, इन्द्रेश यादव और कांस्टेबल आनंद कुमार सिंह शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
धूमनगंज पुलिस की यह कार्रवाई फरार अपराधियों को पनाह देने वालों के खिलाफ सख्त संदेश मानी जा रही है।
0 Comments