Ticker

6/recent/ticker-posts

सरदार सेना की स्वाभिमान संकल्प रथ यात्रा, जगह जगह हो रहा भव्य स्वागत...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद में कानपुर जनपद के गौरी करन गांव से शुरू हुई सरदार सेना की स्वाभिमान संकल्प रथ यात्रा शुक्रवार को कौशांबी जनपद पहुंची। यात्रा का जिला अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध सिंह पटेल के नेतृत्व में जगह-जगह फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर आर.एस. पटेल ने बताया कि यह यात्रा समाज को उनके हक़ और अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से निकाली गई है।

स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों को दी श्रद्धांजलि...

बतादें कि 22 अक्टूबर को कानपुर से रवाना हुई यात्रा फतेहपुर के खागा, विजईपुर, रक्षपालपुर होते हुए 23 अक्टूबर को धाता पहुंची। यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा दीप नारायण को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और यात्रा का विश्राम शिवाय गेस्ट हाउस धाता में हुआ। दूसरे दिन 24 अक्टूबर को यात्रा ने धाता से हनुमानगढ़ी नरसिंहपुर काबरहा में शिवकुमार पटेल को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद ददुआ की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा आगे बढ़ी। हिनौता चौराहे से अलवारा झील के चांदेराई गेट तक सैकड़ों लोगों ने सरदार सेना की यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसके बाद भगत का पुरवा चौराहा पर विद्यालय के छात्रों और स्टाफ ने फूल-मालाओं से यात्रा का अभिनंदन किया। रथ यात्रा बाखरगंज से गोराजू, जयंती के पुरवा, विजिया चौराहा, करन चौराहा होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज पहुंची।

सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ समापन...

कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल, संरक्षक अविनाश काकड़े, जिला अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध सिंह पटेल और कारगिल युद्ध विजेता सूबेदार मदन सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर संरक्षक अविनाश काकड़े, चिराग पटेल, सोम सिंह, रमेश पटेल, संजीव कुमार चौरसिया, भारतलाल पटेल, मदन सिंह पटेल, गोविंद पटेल, संतोष भारती, बलवीर सिंह पटेल, गुड्डू सिंह पटेल सहित हजारों की संख्या में सरदार सेना के कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन के सहयोग से सरदार सेना की यह यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments